Follow Us:

विलियन डी नोर्डहॉस और पॉल एम रोमेर को मिलेगा अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की है। अर्थशास्त्र का नोबेल दो शख्सियतों विलियन डी नोर्डहॉस और पॉल एम रोमेर को दिया जाएगा।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ इकोनॉमिक्स ने जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर खोज के लिए इन्हें यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। इससे पहले डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया था। केमिस्ट्री का नोबेल भी तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर का नाम शामिल है।

मेडिसिन में नोबेल हासिल करने वाले उम्मीदवारों को लगभग 10.1 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। एलीसन और होन्जो को 10 दिसम्बर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।