Follow Us:

महिला ने सिर्फ 9 मिनट में दिया 6 बच्चों को जन्म, यहां हुआ हैरान कर देने वाला वाकया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अमेरिका के टेक्सास स्थित ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया है। पूरी दुनिया में 4.7 अरब में कोई एक ही मामला ऐसा होता है जिसमें महिला 6 बच्चों को एक साथ जन्म देती है। अमेरिका के द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास में महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया है।

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 15 मार्च की सुबह 4।50 बजे से 4।59 बजे के दौरान थेलमा चैका ने 4 लड़कों और 2 लड़कियों को जन्म दिया है। अस्पताल के मुताबिक थेलमा स्वस्थ हैं। अस्पताल ने जानकारी दी कि बच्चों का वजन 1 पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। सभी की हालत स्थिर है। थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। हालांकि अभी चारों बेटों के नाम नहीं रखे हैं। अस्पताल ने कहा कि बच्चों को नवजातों की ICU में रखा गया है।