वर्ल्ड

अब ये महिला जज संभालेगी पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की कमान

अब ये महिला जज संभालेगी पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की कमान

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज आयशा मलिक की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। उच्चस्तरीय समिति ने रूढ़िवादी मुस्लिम देश में लाहौर हाईकोर्ट की जज आयशा मलिक की सुप्रीम कोर्ट में तरक्की को मंजूरी दे दी।

चीफ जस्टिस गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाले पाकिस्तानी न्यायिक आयोग ने उनकी नियुक्ति को बहुमत के आधार पर (चार के मुकाबले पांच वोट) मंजूरी दी।

उनके नाम पर संसदीय समिति विचार करेगी, जो बमुश्किल ही जेसीपी के खिलाफ निर्णय लेती है। यह दूसरी बार था, जब जेपीसी ने आयशा मलिक की प्रोन्नति पर विचार किया था। पिछले साल 9 सितंबर को भी उनके नाम पर विचार किया गया था।

आयशा ने अपनी बुनियादी शिक्षा पेरिस और न्यूयॉर्क के स्कूलों से की और अपनी स्कूली शिक्षा पाकिस्तान के कराची ग्रामर स्कूल से की। साथ ही कराची के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री ली।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक कानूनी शिक्षा पाकिस्तान कॉलेज ऑफ लॉ, लाहौर में पूरी की है। बाद में उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल और कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स से एलएलएम किया।

आयशा की मुख्य शैक्षिक उपलब्धि को देखते हुए उनकी योग्यता के लिए लंदन एच. गैमन फेलो 1998-1999 के लिए नामित किया गया था। साथ ही आयशा शादीशुदा है और उनके तीन बच्चे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago