Follow Us:

ब्राजील की जेल में खूनी संघर्ष, 57 की मौत-16 के सिर किए धड़ से अलग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ब्राजील के जेलों में खूनी संघर्ष आम बात है, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। उत्तरी राज्य पारा की एक जेल में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में 57 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 लोगों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

एक जेल अधिकारी ने बताया कि जेल के भीतर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इन्होंने जेल के दो अधिकारियों को बंधक भी बना लिया था। इन गुटों में लंबे समय से टकराव चल रहा है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बाल्सोनारो ने कहा कि वह जेलों में सख्त नियंत्रण चाहते हैं।

हालांकि, जेलों के राज्य के अधीन होने के कारण उनका प्रभाव समीति हो सकता है। ब्राजील की जेल में खूनी संघर्ष की यह पहली घटना नहीं है।