Categories: वर्ल्ड

दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने बिल गेट्स, अंबानी 33वें नंबर पर

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का नाम एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स में शामिल हुआ है। फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक बिले गेट्स टॉप जगह पर स्थान में सफल रहे हैं। इस साल वे लगातार चौथे वर्ष दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में बरकरार हैं। इस साल उनकी संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है।

इसके बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के चीफ वारेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर है। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस लिस्ट में 220 पायदान से लुढ़ककर 544वें नंबर पर आ गए हैं, उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, फोर्ब्स के तीसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस आए हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 5वें और ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन 7वें स्थान पर हैं।

इसी के साथ भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चीफ मुकेश अंबानी भी लिस्ट में शामिल है लेकिन वह अपनी जगह टॉप 10 में नहीं बना पाए। उन्हें 33वां स्थान हासिल हुआ है। उनकी संपत्ति 23.2 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले साल वो 36वें नंबर पर थे। लक्ष्मी मित्तल 16.4 अरब डॉलर के साथ 56वें नंबर पर है।

अरबपतियों की संख्या बढ़ी

इस सूची के मुताबिक दुनिया में अरबपतियों की संख्या 13 प्रतिशत बढ़ी है। फोर्ब्स का कहना है कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 2043 हो गई है। मैगजीन 31 सालों से यह सूची प्रकाशित कर रही है। अमरीका में सबसे ज्यादा 565 अरबपति हैं। चीन में 319 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि जर्मनी 114 अरबपतियों के साथ तीसरे नंबर पर आया है।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

26 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

28 mins ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

30 mins ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

32 mins ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

33 mins ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

36 mins ago