Categories: वर्ल्ड

दुनिया के मशहूर रेसलर द अंडरटेकर ने रेसलिंग रिंग से लिया संन्यास

<p>दुनिया के मशहूर रेसलर द अंडरटेकर ने WWE से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार देर रात को दी। इसके बाद द अंडरटेकर को दुनिया भर की हस्तियों ने आखिरी विदाई दी। वह रविवार को आखिरी बार रिंग में उतरे। अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कालावे है। उन्होंने पूरे 30 तक रेसलिंग की दुनिया में अपना जलवा कायम रखा। अंडरटेकर ने पहली बार 22 नवंबर 1990 को रेसलिंग की दुनिया में सर्वाइवर सीरीज से ही अपना डेब्यू किया था। 30 साल बाद इसी तारीख को उन्होंने अपने शानदार करियर का अंत किया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7738).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>अपनी रिटायरमेंट के दिन अंडरटेकर ने अपने कैरेक्टर के अनुरूप भावभंगिमाओं और कॉस्ट्यूम के साथ अंतिम बार रिंग में कदम रखाबीते सप्ताह आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अंडरटेकर ने कहा था कि उन्हें अपने करियर पर गर्व है और अपनी उपलब्धियों तथा लोगों से मिले अपार प्यार को देखते हुए उन्हें किसी और चीज की चाह नहीं55 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच WWE के रेसलमीनिया में खेला था।</p>

<p>अप्रैल में खेले इस मैच में वह एजे स्टाइल्स से भिड़े थे, जहां डेडमैन के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने जीत हासिल की थीअपने संन्यास की घोषणा करते हुए इस दिग्गज रेसलर ने कहा, &lsquo;मैंने दुनिया भर में रेसलिंग की है। मैंने अपनी पीढ़ी लगभग सभी रेसलर्स के खिलाफ रेसलिंग की। जब मैं अपने करियर को पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मेरे पास काफी अनुभव दिखता है और मैंने काफी कुछ हासिल किया। मैंने यहां कुछ भी नहीं छोड़ा, चाहे यह किसी रेसलर के खिलाफ मैच हो या फिर कुछ और। मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago