स्वास्थ्य

फोर्टिस कांगड़ा में हुई दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी, हिमकेयर में हुआ निःशुल्क उपचार

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में एक दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी हुई। 30 वर्षीय महिला मरीज पिछले कई महीनों से पेट दर्द से परेशान थी। इस दर्द को लेकर जब वह महीला फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा आई, तो जांच में पाया कि उसके पित्ताशय (गाॅल ब्लैडर) में पत्थरी है। साथ ही यह भी सामने आया कि मरीज के सारे अंग विपरीत दिशा में हैं,

जैसे लीवर, पित्ताशय बाईं ओर स्थित हैं,जबकि यह आमतौर पर दाईं ओर स्थित होता है। पंजाब के कई बड़े अस्पतालों में आपरेशन जटिल बताए जाने पर मरीज फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा आया।
सायट्स अन्वर्सस टोटेलिस नामक यह जन्मजात असमान्यता हजारों में से एक मरीज में पाई जाती है,

इस असमान्यता के कारण आपरेशन काफी चैलेंजिंग होता है। मरीज की पित्त की थैली निकालने का आपरेशन हुआ एवं मरीज पूर्णतः स्वस्थ अवस्था में अगले ही दिन छुट्टी होकर घर चला गया।
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के जनरल एवं लैप्रोस्काॅपिक सर्जन डाॅ गौरव गुप्ता एवं उनकी टीम ने करीब 30 मिनट में आपरेशन को सफलतापूर्वक आॅपरेट किया।

डाॅ गौरव गुप्ता ने कहा कि मरीज अब स्वास्थ्य लाभ के साथ अपने दैनिक कार्यों को करने में सक्षम है। ज्ञात रहे कि यह सर्जरी हिमकेयर के तहत निःशुल्क की गई।

Kritika

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

33 mins ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

48 mins ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

2 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

2 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

3 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago