Follow Us:

भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस भी अभी तक नहीं हुए वापस: कुलदीप सिंह राठौर

डेस्क |

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी अपनी ही सरकार में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक ब्यान में कहा है कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया।
वह इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं अभी वह राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, उन्हें अच्छी तरह से पता है कि प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं का कितना बड़ा योगदान है। कोविड के दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़ा काम किया, अब जब पार्टी सत्ता में है तो इन कार्यकर्ताओं को जो मान्यता, मान सम्मान सरकार में मिलना चाहिए.
उसमें कहीं न कहीं कमी है। इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। मुख्यमंत्री व सरकार को चाहिए कि वह इसे गंभीरता से लें। पूर्व अध्यक्ष व विधायक ने कहा कि पांच साल तक संघर्ष करते रहे कार्यकर्ताओं पर कई मामले भाजपा सरकार के दौरान दर्ज हुए। स्वयं मेरे पर एक दर्जन से अधिक केस है। हैरानी यह है कि अभी तक तो ये केस ही सरकार ने वापस नहीं लिए। कार्यकर्ताओं में अपनी अनदेखी को लेकर रोष है जिसे गंभीरता के साथ लेने की जरूरत है।