Follow Us:

शिमला: चांशल में अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड चैंपियनशिप का शुभारंभ

पी. चंद |

एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को अभी से बेहाल करने लगी है तो दूसरी तरफ हिमाचल की बर्फ़ीली वादियों में बर्फ के बीच खेलों का रोमांच लोगों को खूब भा रहा है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड चैंपियनशिप का रोहडू के चांशल घाटी से शुरुआत किया गया। जयराम सरकार में वन मंत्री गोविंद सिंह ने इसका उद्घाटन किया।     

गोविंद सिंह ने कहा कि आने वाले समय में यहां विभिन्न साहसिक और बर्फ से संबंधित खेलें निरंतर आयोजित की जाएं, जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। निजी कंपनियों के सहयोग से यहां पर्यटन विकास के लिए सहायता प्राप्त करने पर भी विचार किया जाएगा।

तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और स्थानीय लगभग 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र और इसके साथ लगते उत्तराखंड क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए सांझे प्रयास किए जाएंगे।