Follow Us:

लाहौल स्पिती: राज्य स्तरीय लादरचा मेला मेले का शुभारंभ

|

राज्य स्तरीय लादरचा मेला मेले का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से किया गया। मेले का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ हुआ। विधायक लाहुल स्पिति रवि ठाकुर मेले के पहले दिन बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । वहीं ताबो मठ के धर्मगुरू सरकॉंग रिन्पोछे ने बतौर विश्ष्ठिि अतिथि शिरकत की। काजा गोंपा से लादरचा मेला ग्राउंड तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ विधायक रवि ठाकुर गोंपा में पूजा अर्चना कर के किया। शोभा यात्रा में स्पिति के पांचों गोंपा से लामागण, चोमोगण, महिला मण्डल, सांस्कृतिक दल, पांरम्परिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ चलेे।

शोभा यात्रा मेला ग्रांउड पहुंचने के बाद मुख्यातिथि रवि ठाकुर विभिन्न विभागों और महिला मंडलों के स्टॉलों का आवोलकन किया। मुख्यातिथि रवि ठाकुर ने कहा कि लादरचा मेला सदियों पुराना है। तिब्बत लदाख के लोग इसमें बढ़ चढ़ पहले हिस्सा लिया करते थे। चिचिम गांव के साथ लगते लादरचा ग्राउंड में यह आयोजित किया जाता था। लेकिन धीरे धीरे विकास के साथ काजा में मेला मनाया जाने लगा।

स्पीति की संस्कृति ऐतिहासिक और सैंकड़ों वर्ष पुरानी है। आज भी यहां पर अपनी संस्कृति जीवित है। इस मेले के माध्यम से अपनी संस्कृति को दिखाने का एक बड़ा मंच यहां के लोगों को मिलता है। यहां आए हुए कलाकारों की प्रस्तुतियां बहुत ही शानदार रही है। उन्होंने कहा कि स्पिति में विकास के लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहायता दे रही है। जब से प्रदेश में नई सरकार बनी है स्पीति में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे है।

ताबो मठ के धर्मगुरू सरकॉंग रिन्पोछें ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता पर गर्व करना चाहिए । युवा पीढ़़ी को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक होना चाहिए। हमें मनोरंजन करना चाहिए लेकिन हुड़दंग नहीं मचाना चाहिए। स्पीति को संुदर और स्वच्छ बनाए रखने लिए आप सभी अपनी भूमिका निभाए।

किसान मेले का आयोजन

इसके साथ ही लदारचा मेले में किसान मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्पिति के 7 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया । इसमें लोबजंग गांव क्यामो, दिमेत गटुक गांव सगनम, छेरिंग रोपतन गांव तेलिंग, ईशे डोलमा गांव लिदांग, छेतन दोरजे गांव क्याटो, तेजिंन डोमा गांव लोसर और उदय बौध गांव माने शामिल रहे। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डा गगन प्रदीप ने भी भाषण दिया।

इन्होंने दी प्रस्तुति

पहले दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 2 बजे से शुरू होगी। इसमें छमम नृत्य, बुचेन नृत्य, रावमापा सगनम, जेएनवी लरी, याक नृत्य, रावमापा काजा, जेएनवी लरी, प्रभात नेगी, सिघे नृत्य पोह,, भागवती सांस्कृतिक दल, सावन नेगी, पहाड़ी कला मंच, महिला मंडल कीह गांव, वेशाली गुप्ता, जेसी नेगी, महिला मंडल लोसर, प्रियंका ठाकुर, राजेश गंर्धव, राजीव नेगी, बेबो नेगी, गीता ठाकुर, गुंजन चन्ना, रामेश्वर, अशोक पालसरा, व्यॉस आफ स्पीति का पहला राउंड, ओम शक्ति, मेजिक शो, पालदेन रंगरीक, बीरवल किन्नौरा, सुरेश शर्मा और स्टार कलाकार के तौर पर अनिल सूर्यवंशी अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को खूब नचाया।

योन्टोन संस्था के कार्य को सराहा

योन्टोन संस्था रंगरिक की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियार चलते वाहनों से कूड़ा बाहर ने फैंके के तहत लादरचा मेले पांच गोम्पाओं, स्पिति प्रशासन और टैक्सी यूनियन को मुख्यातिथि रवि ठाकुर और विश्ष्ठि अतिथि धर्मगुरू सरकॉंग रिन्पोछे ने बैग वितरित किए। संस्था के अध्यक्ष दोरजे छेरिंग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चलते वाहनों से लोग कूड़ा बाहर फैंक देते है। जोकि पर्यावरण के लिए घातक है।