Follow Us:

रविवार व्रत पर करें सूर्य पूजा, मिलेगा यश, धन और पद

➤ योगिनी एकादशी व्रत का पारण दोपहर 01:47 से
➤ त्रिपुष्कर योग शाम 05:38 बजे से, शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय
➤ रविवार व्रत और सूर्य पूजा से मिलेगा यश, पद, प्रतिष्ठा


22 जून 2025 का पंचांग न केवल योगिनी एकादशी व्रत पारण का दिन है, बल्कि यह रविवार व्रत और त्रिपुष्कर योग का भी शुभ संयोग लेकर आया है। जो जातक कल एकादशी व्रत रखे थे, वे आज दोपहर 01:47 PM से 04:35 PM के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं। वहीं वैष्णव मत वालों के लिए आज ही योगिनी एकादशी है।

आज के दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो कल 23 जून को 01:21 AM तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ होगी। नक्षत्र भरणी आज शाम 05:38 PM तक रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ होगा। सुकर्मा योग शाम 04:57 PM तक रहेगा, इसके बाद धृति योग रहेगा। करण कौलव दोपहर 02:56 PM तक रहेगा, फिर तैतिल और गर करण क्रमशः लागू होंगे।

आज का सबसे खास संयोग है त्रिपुष्कर योग, जो शाम 05:38 PM से लेकर 01:21 AM, 23 जून तक रहेगा। इस काल में किए गए कोई भी शुभ कार्य तीन गुना फलदायक सिद्ध होते हैं। यह योग नए व्यापार, गृह प्रवेश, विवाह वार्ता, भूमि क्रय आदि के लिए बेहद शुभ माना गया है।

चंद्रमा आज मेष राशि में रहेगा, और रात 11:03 PM के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए यात्रा टालना या उचित उपाय करके ही करना शुभ होगा। रविवार व्रत होने के कारण सूर्य देव की विशेष पूजा का महत्व है।

रविवार की पूजा विधि:
सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें लाल फूल, लाल चंदन, गुड़ और गेहूं मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
साथ ही सूर्य मंत्र, गायत्री मंत्र, सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
यदि आप रविवार व्रत रख रहे हैं, तो रविवार व्रत कथा अवश्य सुनें और सूर्य देव की आरती से पूजन संपन्न करें।
आज लाल वस्त्र, लाल फल, लाल चंदन, केसर, गुड़, गेहूं आदि का दान अत्यंत शुभ होगा और सूर्य दोष में कमी आएगी।
माणिक्य रत्न धारण करने से भी सूर्य बलवान होता है।


आज के शुभ मुहूर्त व योग:

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 AM – 04:44 AM

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:55 AM – 12:51 PM

  • विजय मुहूर्त: 02:43 PM – 03:39 PM

  • निशिता मुहूर्त: 12:03 AM (23 जून) – 12:43 AM

  • त्रिपुष्कर योग: 05:38 PM – 01:21 AM (23 जून)

  • योगिनी एकादशी पारण: 01:47 PM – 04:35 PM


चौघड़िया मुहूर्त (दिन):

  • चर (सामान्य): 07:09 AM – 08:54 AM

  • लाभ (उन्नति): 08:54 AM – 10:38 AM

  • अमृत (सर्वोत्तम): 10:38 AM – 12:23 PM

  • शुभ (उत्तम): 02:08 PM – 03:53 PM

चौघड़िया मुहूर्त (रात):

  • शुभ: 07:22 PM – 08:38 PM

  • अमृत: 08:38 PM – 09:53 PM

  • चर: 09:53 PM – 11:08 PM

  • लाभ: 01:39 AM – 02:54 AM (23 जून)

  • शुभ: 04:09 AM – 05:24 AM (23 जून)


अशुभ समय:

  • राहुकाल: 05:38 PM – 07:22 PM

  • यमगण्ड: 12:23 PM – 02:08 PM

  • गुलिक काल: 03:53 PM – 05:38 PM

  • दुर्मुहूर्त: 05:31 PM – 06:26 PM

शिववास:
नन्दी पर – 01:21 AM, 23 जून तक, उसके बाद भोजन में