Follow Us:

मानसून सत्र: प्रश्न काल स्थगित कर नियम 67 की चर्चा पर अड़े विपक्ष ने किया वॉकआउट

पी. चंद |

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर द्वारा 67 के तहत नोटिस  दिया गया। विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था और नशे के खिलाफ कड़े कानून को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा की अनुमति नहीं दी है।

इसके बाद विपक्ष ने सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विपक्ष ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। खुले आम मर्डर हो रहे हैं, नशे का कारोबार दिनों दिन बढ़ रहा है जिसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सदन में विपक्ष प्रश्न काल स्थगित कर कानून व्यवस्था पर चर्चा करने की मांग करती रही।

विपक्ष का प्रहार देख सत्ता पक्ष के नेता भी नारेबाजी करने लगे। इस हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रश्नकाल शुरू किया लेकिन विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।