Follow Us:

नाहन: बियर बार और शराब ठेके के विरोध में फूटा महिलाओं का गुस्सा, जताया रोष

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नाहन के उपमंडल संगड़ाह में खुले बियर बार और शराब के ठेके के विरोध में क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बाजार में रैली निकालकर ठेका सर्मथकों के खिलाफ नारेबाजी की।

ये विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर के नेतृत्व में महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया गया। संतोष कपूर का कहना है कि संगड़ाह में चल रहे शराब के ठेके से  युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ रही है। युवा पीढ़ी नशे के जंजाल में फंसती जा रही है।

स्थानीय महिलाओं ने कहा कि संगड़ाह में शराब का ठेका पहले से ही चल रहा था। कुछ ही समय पहले यहां बियर बार भी खोल दिया। यहां पर शराब के ठेके को बंद करने के लिए कई सालों से महिलाएं आंदोलन कर रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि प्रशासन और सरकार सरकार को कई ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने सरकार से जल्द ही शराब का ठेका बंद करने की मांग उठाई। महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार व प्रशासन इस कार्य को अंजाम नहीं देते तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगी।