Follow Us:

सुरेश चंदेल को टिकट देने पर उग्र हुई कांग्रेस समिति, विरोध में फूंका पुतला

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर के झंडूता चौक पर कांग्रेस समिति अध्यक्ष मधु चंदेल की अध्यक्षता में  पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला फूंक कर जलाया गया। कांग्रेस समिति ने राहुल गांधी से निवेदन किया है कि सुरेश चंदेल को कांग्रेस पार्टी का टिकट ना दिया जाए। क्योंकि सुरेश चंदेल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर देखते हुए सुरेश चंदेल को दरकिनार कर दिया है। हाईकमान से हमारा निवेदन है कि सुरेश चंदेल को कांग्रेस पार्टी में नहीं लिया जाए और हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही को टिकट दिया जाए। जिन्होंने पार्टी की दिन रात सेवा की है।

कांग्रेस समिति ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सुरेश चंदेल को पार्टी में लेती है टिकट देती है तो इसका कांग्रेसी कार्यकर्ता का विरोध करते हैं।  हम इनके साथ नहीं चलेंगे और सभी कार्यकर्ता झडूंता चुनाव क्षेत्र के पार्टी से पद से इस्तीफा दे देंगे।

वहीं, मधु चदेंल ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं,उनको पार्टी में नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा हरदीप सिंह  इंटक अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश  को पार्टी ने अभी तक नहीं लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में कैप्टन दिलीप सिंह सूबेदार बलदेव शर्मा सुखदेव बीडीसी गेंहडवी जगदीश सिंह वार्ड सदस्य गेहडवी राजेंद्र कुमार सीमा देवी सुशील चंदेल, ममता देवी, देवेंद्र चंदेल, मीना देवी, हेमराज, बीना देवी, पुष्पा चंदेल, निर्मला देवी, शालिग्राम, शक्ति सिंह, जितेंद्र कुमार, बासु और झडुंता के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।