Follow Us:

कांग्रेस ने सिर्फ देश और जनता को लूटने का काम किया: अनुराग

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

सांसद अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर के अंतर्गत पड़ते नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के घवांडल में एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को और देश की जनता को लूटने का काम किया है इसलिए इस पार्टी से बच के रहना।

अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटका में किसानों के कर्ज माफ़ करने की बात कही थी लेकिन चुनाव जीतने और सत्तारूढ़ होने के बाद किसी का कर्ज माफ नहीं किया। जिस किसान जवान सिंह के घर से पंजाब के मुख्यमंत्री केप्टन अमरेंदर सिंह ने किसानों का कर्जा माफ़ करने की शुरुआत की थी वे किसान आज भी कर्जा माफ़ी के लिए घूम रहा है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में भी किसानों से बादा किया था लेकिन वहां पर भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सब चौकीदार हैं। अध्यापक जहां पर बच्चों की चौकीदारी करता है, किसान फसलों की चौकीदारी करता है, बैंक कर्मी लोगों के पैसे की चौकीदारी करते हैं, जबकि सेना अपने देश के लोगों की चौकीदारी करती है। इसी तरह सुरक्षाकर्मी भी चौकीदारी करते हैं, पूरा देश ही चौकीदार है। इस दौरान उन्होंने पंडाल में बैठी महिलाओं से पूछा कि क्या वह चौकीदार हैं तो पूरी महिलाओं ने जोर से कहा कि हम सब चौकीदार हैं।