Follow Us:

BREAKING: कांगड़ा से पवन काज़ल होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, देर रात हुआ औपचारिक ऐलान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी दो सीटों(मंडी-शिमला) पर प्रत्याशी तो उतार दिये थे, लेकिन मंगलवार देर रात कांग्रेस ने कांगड़ा संसदीय से भी अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया है। यहां से कांगड़ा के विधायक पवन काजल कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। काफी समय से उनके नाम पर चर्चा चल रही थी और पार्टी ने अब उसी नाम पर सहमति जताई है।

लिहाजा अभी तक हमीरपुर की हॉट सीट पर कांग्रेस का कैंडिडेट कौन होगा ये साफ़ नहीं हो पाया है। सूत्रों को मुताबिक, पूर्व प्रदेश चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम प्रत्याशी की इस दौड़ में सबसे आगे है और हो सकता है कि बुधवार तक हाईकमान हमीरपुर संसदीय से भी अपने उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान कर दे।

कांगड़ा के विधायक हैं पवन काजल

वर्तमान में कांगड़ा संसदीय से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 2012 में जहां उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था, वहीं 2017 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर कांगड़ा सीट जीती थी। ये वर्तमान में कांगड़ा के पहले विधायक हैं जिन्होंने काफी समय बाद अपने क्षेत्र में दोबारा जीत दर्ज की है। यानी की कांगड़ा से पिछले कई सालों से विधायक दोबारा रिपीट नहीं हुए, लेकिन उन्होंने 2012 के बाद 2017 में दोबारा रिपीट किया है। पवन काजल जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पेशे से उन्हें ठेकेदार के नाम से भी जाना जाता है।