Follow Us:

‘कांग्रेस का घोषणापत्र में उजागर हुआ खूनी पंजे वाला असली चरित्र’

पी. चंद |

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी नेता निशाना साध रहे हैं। शिमला में अब जयराम सरकार में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने घोषणा पत्र पर कहा कि इन घोषणाओं से खूनी पंजे वाला असली चरित्र उजागर हो गया है। धारा 124 को हटाने, कश्मीर से AFSPA को समाप्त करने और सीमाओं पर से सैनिकों की संख्या को कम करने जैसे वादों से कांग्रेस का आतंकवादियों, देशद्रोहियों के साथ उसकी देश मे अलगाववादियों और देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

यह घोषणा पत्र उसकी देश द्रोही कश्मीर में अलगाव वादियों की मानसिकता को दर्शाने वाला है। इस घोषणा पत्र ने साबित कर दिया है कि कश्मीर की समस्या वास्तव में कांग्रेस की ही देन है और इसी मानसिकता ने 1947 में भारत माता के टुकड़े करके पाकिस्तान जैसे नासूर को पैदा किया गया था। कांग्रेस ने 55 वर्षों से अधिक समय तक देश पर राज किया और हमेशा जनता के साथ धोखा करने का काम किया। आज तक घोषणा पत्र में किये गए वादे कभी पूरे नहीं किये।

1952 से लेकर लगातार कांग्रेस (गरीबी हटाओं) का नारा लगती रही है और आज फिर अति गरीबो की जेब मे पैसा डालने का ख्वाब दिखा रही है। कांग्रेस के राज में हमेशा पैसा कांग्रेस के नेताओं की तिजोरियों में जाता रहा है। देश मे बिरोजगारी की समस्या वास्तव में कांग्रेस की ही देन है। और सबसे अधिक बिरोजगारी UPA के शासन काल मे बड़ी है।

कांग्रेस ने 72000 रुपये देने की गपोड शंखी योजना लागू करने की बात की है। देश की जनता कांग्रेस दिखावे वाली राजनीति से भली भांति परिचित है और उनके 55 वर्षों के शासन को और मोदी जी के 55 महीनों के शासन को देखा है इसलिए जनता गुमराह नहीं होगी।