Follow Us:

33 लोग बीजेपी में शामिल, धूमल बोले- कांग्रेसियों को सर्वप्रिय है गांधी परिवार

नवनीत बत्ता |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र बीजेपी लगातार अपना कुनबा बढ़ाने पर बल दे रही है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल लगातार फील्ड पर डटे हैं और लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को सुजानपुर के 33 लोगों ने बीजेपी का दामन थामा और धूमल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान धूमल ने कहा कि कांग्रेस नेता अपना कद देख़कर बयानबाजी करें। उनके बयानों में कोई अहमियत नहीं है जो पार्टी जनता के बीच अपना अस्तित्व खो चुकी है… बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और देश के विकास पर आधारित पार्टी है न की कांग्रेस पार्टी की तरह एक ही परिवार पर केंद्रीत है। जहां बीजेपी  के लिए जनता सर्वप्रिय है, वहीं कांग्रेस के लिए गांधी परिवार सर्वप्रिय है।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस नेता की बौखलाहट उनके भाषणों में नजर आ रही है। कांग्रेस नेताओं के पास बीजेपी द्वारा किए विकास कार्यों पर कुछ बोलने को तो रहा नहीं परंतु लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेसी नेता बीजेपी पार्टी की आलोचनाएं छोड़ अपनी पिछली कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों को बताएं कि उन्होंने प्रदेश में ऐसी कौन सी बड़ी परियोजनाएं लेकर आए। कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है और वह अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी अपने आप से लड़ रही है।