Follow Us:

हमेशा से ही महिला विरोधी रही है बीजेपी की विचारधारा: जैनब चंदेल

पी. चंद, शिमला |

शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा हमेशा से महिला विरोधी रही है। और इनके नेताओं द्वारा आए दिन चंद वोटों की खातिर अमर्यादित ब्यान दिए जा रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की हितैषी रही है और महिलाओं को हमेशा सम्मान दिया गया है ।

उन्होंने बताया की इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सारे संगठन मिलकर चुनावों में काम करेंगे और प्रदेश की चारों सीटो पर जीत दर्ज करेंगे। जेनब चंदेल ने बताया की आज के समय में महंगाई आसमान छू रही है। महिला सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में भाजपा शासन में अभी तक तीन सौ से जायदा हत्याए हो चुकी हैं जो की इन चुनावों में अहम मुद्दे रहेंगे।