Follow Us:

दोपहर एक बजे होगा पूर्व मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का अंतिम संस्कार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का आज दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में 11.45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को शाहपुर स्थित उनके आवास में लाया गया है। रेहलू- भनाला के खोली स्थित श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पंडित शिव कुमार उपमन्यु वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएस बाली के समधी थे। जीएस बाली अस्वस्थ होने के कारण विदेश में थे वह एक दिन पहले ही दिल्ली लौटे और आज शाहपुर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि 90 वर्षीय पंडित शिव कुमार हाल ही में चंबा के भलेई माता मंदिर गए थे, वहीं से वापस लौटते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया था, उसके साथ ही निमोनिया बुखार हो जाने से भी उनकी दिक्कत बढ़ती चली गई थी। उनके निधन पर भटियात और शाहपुर में शोक के लहर दौड़ गई है। लोगों ने उनके घर की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है।