Follow Us:

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।  बता दें कि शनिवार को करीब 12 घंटे तक चली कांग्रेस वर्किंग कमेटी  की बैठक में ये फैसला लिया गया था। बैठक में राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की अपील की गई, लेकिन राहुल गांधी इसके लिए तैयार नहीं हुए थे।

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे मौजूदा परिस्थितियों में लिया गया सर्वश्रेष्ठ फैसला बताया है।

बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। राहुल गांधी के इस्तीफ़े के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद खाली था और पार्टी ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद नेता सोनिया गांधी पर भरोसा जताया है।