Follow Us:

धूमल ने अटल को दी श्रद्धांजलि, कहा- हिमाचल से अलग ही स्नेह और लगाव था

नवनीत बत्ता |

धूमल ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान धूमल ने कहा कि अटल जी के अपने मूल्यों और आदर्शों पर आधारित अपनी राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत हुई। आज हर भारतीय के परम प्रिय भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल की गहराइयों से नमन।

धूमल ने कहा कि अटल एक व्यक्ति नहीं हैं, विचार हैं। अटल जी जीवन नहीं संस्कार हैं। इसे भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अपने जीवन में अपनाया है और अटल जी के आदर्शों के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी देश के हर जनमानस की सेवा में लगी हुई है। इस दौरान धूमल जी कुछ समय के लिए भावुक हुए और अटल जी के साथ बिताए हुए समय को याद किया और उन्होंने बताया की अटल जी का हिमाचल प्रदेश से कुछ अलग ही स्नेह और लगाव था। उन्हें जब भी समय मिलता था तो वह हिमाचल आकर अपना समय व्यतीत किया करते थे।

हिमाचल पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से 1998 से पहले सड़कों का बहुत ज्यादा आभाव होने के कारण हिमाचल वासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु प्रधानमंत्री सड़क योजना को अटल जी द्वारा शुरू करने पर आज हिमाचल में हर गांव के लिए सड़क है। हिमाचल में सड़कों का जाल है तो सिर्फ अटल जी की देन है और अटल जी भले ही शारीरिक रूप में हमारे साथ नहीं है।