Follow Us:

रोहतांग दर्रे ने ओढ़ी चांदी की चादर, तापमान में आई गिरावट

नवनीत बत्ता |

बीती रात मनाली जिले में झमाझम बारिश हुई जिसके बाद सूबे की ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। हिमपात से विश्व विख्यात रोहतांग दर्रे ने एक बार फिर से चांदी की चादर ओढ़ ली है। देर रात रोगतांग दर्रे पर ताजा हिमपात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ताजा हिमपात होने से यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है। दर्रे पर हुई ताजा बर्फ़बारी से मनाली-लेह मार्ग पर सफर करना खतरनाक हो गया है।  मनाली शहर में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है वहीं, रोहतांग दर्रा सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है।