Follow Us:

‘उपचुनाव में जीत दर्ज कर मजबूत बनेगी कांग्रेस’

पी. चंद |

हिमाचल में उपचुनावों के लिए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुखराम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में पंडित सुखराम ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए एक जुट होकर काम करें। ये समय देश में कांग्रेस को मजबूत करने का है। प्रदेश में दो उपचुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल करनी है और मजबूती की ओर पहला कदम बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि राठ़ौर सही तरीके से काम कर रहे हैं औऱ कांग्रेस पार्टी में हर व्यक्ति को पूरा सम्मान मिलता है। प्रदेश में कांग्रेस ने जो विकास करवाया है उसे नकारा नहीं जा सकता है। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की भी तारीफ़ की और कहा कि वे चंडीगढ़ उनसे खुद मिलने जा रहे हैं।