Follow Us:

उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम धामी यहां से लड़ेंगे चुनाव

डेस्क |

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव में उतरेंगे। वहीं, प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को बीजेपी ने चकराता से उम्मीदवार बनाया है।

राज्य में 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान किया जाना है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है। 10 विधायकों के टिकट कटे हैं। इस बार कुंवर प्रणव चैंपियन का टिकट काट दिया गया है। उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है।