चुनाव 2022

पंजाब में चल गया ‘झाड़ू’!, एग्जिट पोल में ‘AAP’ को प्रचंड बहुमत

तमाम क्यासों के बीच पंजाब के चुनावी नतीजों का एग्जिट पोल बाहर आ गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त के साथ बहुमत के आंकढ़े को पार कर रही है। वहीं, चन्नी की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी 30 के आंकड़े को भी छूने में हांफने लगी है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्व में कांग्रेस को 19-31 सीटें, बीजेपी 1-4 सीचें, AAP 76-90 सीटें SAD 7-11 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिली हैं। वहीं ABP C वोटर के सर्वे के मुताबिक आप को 51-60 और कांग्रेस 22-28 अकाली दल 2026 और बीजेपी को 7-13 सीटें जबकि टूडेड चाणक्या और न्यूज 24 के सर्वे में आप को 100 सीटें, कांग्रेस 10 सीटें अकाली दल 6 सीटें मिली हैं।

हालांकि चुनाव के असल नतीजे 10 मार्च को आएंगे लेकिन यूपी के आखिरी चरण के चुनाव खत्म होते ही तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं और इसमें आम आदमी पार्टी के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं। जबकि पंजाब में कांग्रेस को अंदरूनी कलह का खामियाजा भुगतता दिखाई दे रहा है।

उत्तराखंड और गोवा में किसकी सरकार

उत्तराखंड में अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार बनाती दिखाई दे रही है जबकि गोवा में पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है।

हालांकि यूपी के चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आना अभी बाकी हैं। लेकिन सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में योगी सरकार रिपीट करती दिखाई दे रही है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

8 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago