चुनाव 2022

योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वो गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. चंद्रशेखर आजाद पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी के साथ समझौते की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा उन्हें उतने सीटें नहीं दे रही है, जितने की उन्होंने मांगी थीं. अब उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी अब उन्हें 100 सीटें दो तो भी उनसे समझौता नहीं करेगी.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उसे 100 सीट भी देगी तब भी वह उसके साथ गठबंधन नहीं करेगी. आजाद ने ग्रेटर नोएडा में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद यह फैसला लिया है. आजाद ने इस अवसर पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं. बीजेपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से उम्मीदवार बनाया है. पहले उनके अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ने की खबरें थीं. लेकिन बीजेपी ने उन्हें गोरखपुर शहर से टिकट देने की घोषणा कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता और संगठन है. चंद्रशेखर आजाद ने बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पहले 25 सीट देने का उनसे वादा किया गया था. उसके बाद उनकी पार्टी के साथ छल किया गया. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अब अगर समाजवादी पार्टी उनको 100 सीट भी देगी तो भी उनके साथ नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे.

आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी कुछ लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी जिनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतारेगी. इस अवसर पर आजाद ने 30-32 सीटों के नाम बताए और कहा कि इन सीटों पर हमारी पार्टी के लड़ने की बात हुई थी, लेकिन बाद में हमारे साथ छल हो गया. अब उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी.

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago