चुनाव 2022

कांग्रेस विधायक ने केजरीवाल को दी नसीहत, झूठ-बेईमानी के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

जसबीर कुमार। विधायक लखनपाल ने कहा है कि उन्हें यहां आकर संयम में रहकर संस्कारी भाषा में बयानबाजी करनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश देव भूमि है यहां की संस्कृति ही संस्कार है। प्रदेश के लोग संस्कारी और समझदार हैं, इसलिए दिल्ली के मुख्यामंत्री को सयंमित भाषा का प्रयोग करते हुए अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता ने 30 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार को चुना है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास से जोड़ा और हर वर्ग का बिना किसी भेदभाव के विकास किया है। हिमाचल के विकास में कांग्रेस का एक अहम योगदान रहा है और जो हिमाचल आज दुनिया भर में सुमार है। प्रदेश की जनता भोली-भाली जरुर है लेकिन नासमझ नहीं है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश की उन्नति और चौमुखी विकास के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि यहां झूठ और बेईमानी के लिए न तो कोई जगह है और न ही यहां के लोग ऐसे नेताओं को बर्दाशत करते हैं। आज जिन सुविधाओं के साथ आप हिमाचल के पंहुचे और जिस मैदान में खड़े होकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं ये सब भी उसी विकास का एक हिस्सा है जिसे सींचने के लिए यहां की जनता और नेताओं के खून पसीना एक किया हुआ है।

वक्त आने पर जनता करेगी हिसाब

विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने न तो कभी झूठ की राजनीति की है और न ही लूट की। कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल के विकास को लेकर हर तरह के प्रयास किए हैं, जो आगे भी उसी तरह बरकरार रहेंगे। यहां के लोगों और नेताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री से संस्कृति सीखने की जरूरत नहीं है। दूसरों को बुरा और खुद को महान कहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हवा में बातें कर प्रदेश की जनता को लुभाने के प्रयास जरूर कर रहे हैं लेकिन यहां की जनता जितनी संस्कारी है उतनी ही समझदार भी है जो समय आने पर सबका हिसाब करने का मादा रखती है।

Manish Koul

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

6 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

7 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

10 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

10 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

11 hours ago