उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केन्द्रों पर मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग की। इसके बाद सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। ठंड और कोहरे के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जिलों के साथ रुहेलखंड के सात जिलों में मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।
दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से ही वोटर पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूँ, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
आज 2.02 करोड़ मतदाता 586 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। इस चरण में 69 महिला उम्मीदवार हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने हर जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। पोलिंग बूथों पर आवश्यकता के अनुसार वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।
विधान सभा क्षेत्र के अंबेहटा के गांव चढ़ाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों के ने एक पक्ष पर आरोप लगाया कि चार दिन पहले गांव की लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया था। जिसमे पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की है। इस घटना को दबाने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणो ने मतदान का बहिष्कार करते हुये कार्रवाई की मांग की है। गांव के बूथ नंबर 67 पर कुल मतदाता 994 है जबकि एक ही समाज के 114 लोगों ने वोट डाला है। गांव मे एक स्थान पर ग्रामीणो की भारी भीड़ जमा है। यहां पर महिलाएं मकान की छत पर चढकर प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी कर रही हैं।
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…