Categories: ऑटो & टेक

एंड्रॉयड पाई अपडेट Realme C1 को मिलना हुआ शुरू

रियलमी ने पिछले कुछ दिनों में अपने पोर्टफोलियो के कई स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई रोलआउट किया है। एंड्रॉयड अपडेट पाने वाला कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C1 है। भारत में इस किफायती रियलमी हैंडसेट को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लेकर आता है, जैसे कि नेविगेशन गेसचर्स, राइडिंग मोड और अपडेटेड डिफॉल्ट थीम। इसके अलावा Realme C1 को इस अपडेट के ज़रिए जून महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलता है। साथ में ऐप ड्रॉअर भी। रियलमी सी1 को यह अपडेट मिलने से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Realme 2 के लिए यह अपडेट ज़ारी किया था।

रियलमी सी1 को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने के जानकारी रियलमी फोरम से मिली। हमने इस संबंध में कंपनी को संपर्क किया, फिर पता चला कि Realme C1 को आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने लगा है। आने वाले दिनों में यह हर यूज़र को मिल जाएगा। एक यूज़र द्वारा रियलमी इंडिया फोरम पर ज़ारी किए गए पोस्ट के मुताबिक, Realme C1 के लिए ज़ारी किया गया ColorOS 6 अपडेट 1.99GB का है। चेंजलॉग से पता चलता है कि अपडेट के बाद फोन का सिक्योरिटी पैच भी अपग्रेड हो जाता है। यूआई में बड़े बदलाव के अलावा हैंडसेट को जून का सिक्योरिटी पैच मिलता है।

ColorOS 6 के फीचर्स

नए फीचर्स की बात करें तो कलरओएस 6 स्टेटस बार में नए नोटिफिकेशन्स आइकन्स जोड़ता है। इसके अलावा नेविगेशन्स गेसचर्स भी लाता है। लेटेस्ट अपडेट के ज़रिए Realme C1 को ऐप ड्रॉअर भी मिलता है। यूज़र्स ऐप ड्रॉअर को एरो अप बटन के ज़रिए एक्सेस कर सकते हैं। याद रहे कि Realme C1 को बीते महीने एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट मिलना शुरू हुआ था।

कलरओएस 6 अपडेट रियलमी सी1 के लिए राइडिंग मोड लेकर आता है। इसमें यूज़र्स ड्राइविंग के दौरान म्यूट नोटिफिकेशन्स रख सकते हैं। इनकमिंग कॉल का जवाब अपने आप भेजा जा सकता है। रियलमी थीम स्टोर नाम से अलग ऐप आया है। नोटिफिकेशन शेड का डिज़ाइन बदल दिया गया है।

बता दें कि रियलमी ने बीते हफ्ते ही रियलमी 2 के लिए जून सिक्योरिटी पैच के साथ ColorOS 6 अपडेट ज़ारी किया था।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

10 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

10 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

12 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

15 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

16 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

16 hours ago