Categories: ऑटो & टेक

जानिए कैसे, आपके पुराने Mi TV को भी मिलेगा Netflix और Amazon Prime Video सपोर्ट

<p>आपके पास भी यदि Xiaomi Mi TV है तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि मौजूदा Mi TV में से कुछ को इस साल के खत्म होते ही एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद पुराने Mi TV में भी Netflix और Amazon Prime Video ऐप सपोर्ट करेगा। अपडेट को फिलहाल Mi TV 4A Pro 32, Mi TV 4A Pro 43 और Mi TV 4A Pro 49, Mi TV 4C Pro 32 और Mi TV 4 Pro 55 में किया जाएगा। आपके पुराने Mi TV को नया सॉफ्टवेयर अपडेट कब मिलेगा इसको लेकर कंपनी ने फिलहाल किसी तारीख की घोषणा नहीं की है।</p>

<p>बता दें कि हाल में ही Xiaomi ने Mi टीवी 4X 65 इंच, Mi टीवी 4X 43 इंच, Mi टीवी 4X 50 इंच और Mi टीवी 4A 40 इंच मॉडल को उतारा था। ये सभी प्रोडक्स 29 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। शाओमी की नई टीवी सीरीज में Netflix और Amazon Prime Video का एप पहले से मौजूद है। इससे पहले शाओमी के जो टीवी आए थे उनमें ये सुविधाए नहीं है। नई टीवी सीरीज में 65 इंच का 4X टीवी सबसे खास है। कंपनी ने इस टीवी में Mediatech चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इस टीवी में कंपनी ने Dolby Audio सपोर्ट भी दिया है। कंपनी का यह टीवी एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।</p>

<p>कंपनी ने Mi TV 4X का 50 इंच वेरिएंट और 43 इंच वेरिएंट भी पेश किया है। इन दोनों वेरिएंट्स में भी कंपनी 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया है। हालांकि 4X सीरीज में जो 40 इंच वाला टीवी लॉन्च किया गया है उसमें 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट नहीं है। 40 इंच वेरिएंट सिर्फ फुल एचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। 65 इंच के टीवी के लिए कंपनी ने 54 हज़ार 999 रुपये कीमत तय की है। 50 इंच वाला टीवी 29 हज़ार 999 रुपये में मिलेगा, जबकि 24 हज़ार 999 रुपये में 43 इंच वाला टीवी खरीद सकते हैं। Mi TV 4A के 40 इंच वेरिएंट के लिए आपको 17 हज़ार 999 रुपये चुकाने होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

2 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago