Categories: ऑटो & टेक

शाओमी कल करेगा Redmi Note 8 Pro को लॉन्च

शाओमी अपने प्रोडक्टस में नए-नए बदलाव करते जा रहा है। Xiaomi अपने Redmi Note सीरीज के अगले वेरिएंट Redmi Note 8 Pro को कल लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पहले ही लीक्स हो चुके हैं। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और क्वॉड रियर कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का आधिकारिक रेंडर हाल ही में स्पॉट किया गया था। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश स्पॉट किया जा सकता है।

Redmi Note 8 Pro की कीमत

Redmi Note 8 Pro का लुक और डिजाइन काफी हद तक कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 से मिलता है। Redmi Note 8 Pro के अब तक जो फीचर्स सामने आए हैं, उसके मुताबिक फोन में 6.39 का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 दिया जा सकता है। फोन Meditek Helio G90T प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Rs 18,000 से लेकर Rs 20,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

ये स्मार्टफोन 6GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Redmi Note 8 Pro को पावर देने के लिए 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन USB Type C पोर्ट और क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Redmi Note सीरीज के पिछले स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसे 6.3 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। फोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। इसका दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

9 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

9 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

9 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

9 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

9 hours ago