Categories: कैम्पस

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भरे जाएंगे अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद

आयुर्वेद विभाग हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में कार्यरत निम्न 11 राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एक-एक अंशकालीक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद प्रतिदिन 2 घंटे कार्य के लिए भरे जाने हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कुलदीप वरवाल ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 31 रुपये 25 पैसे प्रतिघंटा की दर से व समय-समय पर संशोधित दरों के अनुसार देय होंगे। इव पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय, राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म 20 अगस्त, 2019 को शाम 5 बजे तक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में पंजीकृत डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से भेज सकते हैं।

इन स्थानों में भरे जाएंगे पद-

उन्होंने बताया कि इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डागला के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र डागला,  नूरपुर विधासभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चरूडी के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र चरूड़ी, ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोल के डोलपद्दर, ग्राम पंचायत जंगल के बग्गा तथा नगर पंचायत ज्वाली के भनेई में पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरी के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र डलोह, ग्राम पंचायत लगरू के लगरू, ग्राम पंचायत हिरन के हिरन तथा ग्राम पंचायत कथोग के डोल, जसवां विधानसभा की ग्राम पंचायत लग बलियां के लग बलियां तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डढम्ब के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र में अशंकालिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद भरे जाएंगे।

योगयता-

इन पदों के लिए आवेदक भारतीय मूल का होना चाहिए। आवेदक मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। आवेदक किसी भी अपराधिक मामले में दोषी/संलिप्त नहीं होना चाहिए। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए व पंजीकरण अवधि नियमित होनी चाहिए। आवेदक  का स्थाई निवास राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र जहां के लिए आवेदन किया है के 5 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। उपयुक्त व्यक्ति की अनुपलब्धता पर यह शर्त केवल वर्तमान चयनित कमेटी द्वारा हटाई जा सकती है। आवेदक शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए, आवेदक प्राईमरी पास होना चाहिए। आवेदक की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार 58 वर्ष की आयु तक या सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित अवधि तक ही सेवाएं दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय धर्मशाला के दूरभाष नम्बर 01892-223202 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago