कैम्पस

हिमाचल: बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे चालक के 50 पद

हिमाचल बिजली बोर्ड विभाग में चालकों के 50 पद भरे जाएंगे। ये पद दैनिक वेतनमान के आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट पर 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन 50 पदों में से सामान्य वर्ग के 19 पद, एक्स सर्विसमैन सामान्य वर्ग के 4, स्पोर्टस कोटे से 1, अनुसूचित जाति के 9, अनुसूचित जाति बीपीएल 1, अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन 1 पद, अनुसूचित जनजाती वर्ग से 1, ओबीसी 7, ओबीसी बीपीएल 1 पद, ओबीसी एक्स सर्विसमैन 1 पद, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 4 पद भरे जाएंगे।

आवेदन शुल्क-

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क 100 रुपये रहेगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास अनिवार्य है। इन पदों के लिए 18 से 45 साल की उम्र वाले उम्मीदवार ही पात्र होंगे। साथ ही उम्मीदवार के पास हैवी और लाइट व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

चालक के इन पदों के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा के साथ ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। लिखित परीक्षा पास करने वालों के इंटरव्यू नहीं होगा। दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर अभ्यर्थियों को अंक दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

14 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

17 mins ago

केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस आयोजित

लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में पुराने विश्राम गृह के कैंपस में जिला स्तरीय रेड…

17 mins ago

राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजभवन में आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी और हिमाचल प्रदेश…

20 mins ago

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप, कल से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऊना का पारा इस सीजन…

46 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा…

3 hours ago