कैम्पस

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे 200 पद, इस दिन होगा साक्षात्कार

जिला कांगड़ा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद भरे जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने बताया कि सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजन्स सर्विसेज़ (इण्डिया) लिमिटेड, आरटीए जहबोला, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाओं के लिए 200 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है।

कंपनी द्वारा दिन के 8 घंटो के लिए वेतनमान 12500 रुपए प्रतिमाह और दिन के 12 घण्टों के लिए 16000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा जिसमें इएसआई, इपीएफ व अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी और कार्यस्थत हिमाचल और पंजाब रहेगा।

उन्होंने बताया इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 16 जून, 2022 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 17 जून को उप रोजगार कार्यालय बाबा बड़ोह और 18 जून, 2022 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में प्रातः 10.30 बजे उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य देय नहीं होगा।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago