कैम्पस

NIT Hamirpur: एनआईटी में भरे जाएंगे 84 पद

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के 84 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 20, 21 और 22 सितंबर को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्र एवं सिटी सूचना स्लिप 13 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। एनआईटी में कनिष्ठ, वरिष्ठ सहायक समेत विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।

पहले आवेदन के बाद लिखित परीक्षा नहीं हो पाई थी और बाद में संस्थान ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने बताया कि संस्थान में गैर शिक्षक वर्ग के कुल 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षा होगी।

इन पदों पर भर्ती 

एनआईटी में निजी सहायक का एक, वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी के दो, साइंटिफिक अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी के दो पद,,कनिष्ठ सहायक के 12, वरिष्ठ सहायक के चार, फार्मासिस्ट का एक, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक के दो, स्टूडेंट्स एक्टीविटी एंड स्पोर्ट्स सहायक के दो, अधीक्षक के पद, जेई के दो, तकनीकी सहायक के 18, तकनीशियन के 22 और वरिष्ठ तकनीशियन के 11 पद भरे जाएंगे।

किस पद के लिए कितने आवेदन
पद                        आवेदन 

तकनीकी सहायक-    1017
निजी सहायक-    42
साइंटिफिक अधिकारी-    70
तकनीकी अधिकारी-    279,
कनिष्ठ सहायक-    661
वरिष्ठ सहायक-    460
कनिष्ठ अभियंता-    242
फार्मासिस्ट-    76
वरिष्ठ तकनीशियन –   552
सूचना सहायक –   120
स्पोर्ट्स सहायक-    43

Kritika

Recent Posts

धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में 71.30 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

धर्मशाला: जिला कांगड़ा में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव के लिए 71.30 प्रतिशत मतदाताओं…

3 hours ago

केलांग: लाहौल स्पीति में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न

लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधान सभा उप  चुनाव में कुल मतदान 75.09 प्रतिशत रहा।…

3 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 67.97 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

कांगड़ा संसदीय सीट के लिये 67.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया ।…

3 hours ago

डीसी ने किया विभिन्न पोलिंग बूथ का निरीक्षण

 धर्मशाला: लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कांगड़ा जिला में मतदान की प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों और विधानसभा उप-चुनावों में 69 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इसे…

3 hours ago

बुजुर्गों सहित नए वोटर्स ने दिखाया मतदान को लेकर उत्साह

धर्मशाला: मतदान केंद्रों पर वोट डालने को लेकर 80 प्लस बुर्जुगों का उत्साह देखते हुए…

4 hours ago