ऊनाः ट्रक और बाइक की टक्कर में 1 की मौत- 2 घायल, जालंधर जा रहे मंत्री वीरेंद्र कंवर ने घायलों की मदद

<p>जिला ऊना में एक सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार को गगरेट मार्ग पर ईसपुर के नजदीक एक बाइक ओर ट्रक की&nbsp; जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मोके पर मौत और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ओर दो महिलाओं को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।</p>

<p>वहीं रास्ते पर जालंधर की ओर जा रहे मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इंसानियत की मिसाल पेश की। घटना का पता चलते ही वह तुरंत ही अपनी गाड़ी से उतरे और घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाया और पुलिस तथा स्वस्थ्य विभाग को फ़ोन करके जानकारी दी।&nbsp; उन्होंने घायलों&nbsp; का जल्द इलाज करने के आदेश दिए।</p>

<p>जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना रमन शर्मा ने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, एक महिला को इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है और दूसरी महिला का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।</p>

<p>वहीं, थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहंचान दलवीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, उम्र 36 निवासी अम्बोटा गगरेट और महिला की पहचान अंजु और अनिता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

1 hour ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

1 hour ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

2 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

2 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

6 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

7 hours ago