108 एंबुलेंस ने ही ले ली गर्भवती महिला की जान

आपात स्थिति में बुलाई गई 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से आठ माह की गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला सीता देवी (32) के पति ने आरोप लगाया है 26 जनवरी को 108 कुफरी से उसकी पत्नी को लेकर निकली थी, लेकिन अस्पताल जाते समय जाम में फंस गई। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी भी थी, दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला के पति का आरोप एंबुलेंस में नहीं थी ऑक्सीजन

महिला के पति जगदीश चंद का आरोप है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं थी। सांस की दिक्कत होने पर जब एंबुलेंस संचालकों को बताया तो वो दूसरे साथियों से ऑक्सीजन लाने के बारे में कहते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया है कि लापरवाही के चलते उनकी पत्नी और गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गई है।

एंबुलेंस संचालकों ने नकारे आरोप

108 एंबुलेंस के शिमला डिवीजन के प्रोग्राम मैनेजर आकाशदीप का कहना है कि गर्भवती महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। केस का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। दोपहर 3.26 पर एंबुलेंस के लिए कॉल आई थी। महिला को ऑक्सीजन लगाई गई थी। मरीज को शाम 6.38 बजे आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया।

जाम में भी फंसी रही एंबुलेंस

मृतक महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी को दोपहर डेढ़ बजे के करीब प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित कर दिया गया था। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं थी। अस्पताल ले जाने के दौरान एंबुलेंस जाम में भी फंसी रही। बता दें कि 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई केस आ चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

4 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

33 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

45 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago