<p>पुलिस ने जिला कुल्लू में दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चरस सहित धर दबोच लिया है। पहले मामले में कुल्लू पुलिस ने दोहरानाला के पास एक अरूण (23) निवासी सरोन मंडी को 564 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे मामले में ब्रौ पुलिस ने ब्रौ निवासी लुभावन चंद (38) को 440 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।</p>
<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि चरस तस्करी के आरोप में पकड़ गए दोनों व्यक्तियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…