<p>मंडी जिले के पधर उपमंडल के तहत झटिंगरी में शनिवार सुबह दो भालूओं ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जोगिंद्रनगर अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।</p>
<p>मिली जानकारी के अनुसार गांव जिल्हण का नागराज (35) एक अन्य व्यक्ति के साथ बकरी चराने गया था। इस बीच सुबह करीब 10 बजे एक साथ दो भालूओं ने उस पर हमला कर दिया। नागराज और मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति के चिल्लाने पर अन्‍य लोग मौके पर पहुंचे और भालूओं को भगाया। नागराज ने भी हिम्‍मत दिखाते हुए भालूओं का डटकर सामना किया।</p>
<p>हालांकि, भालूओं के हमले से नागराज लहुलूहान हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते डॉक्टर्स ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, भालूओं के हमले के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…