<p>शिमला उपमंडल रोहड़ू में सोमवार देर शाम एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमे सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमबार देर शाम,रोहड़ू के डिस्वाणी (टिक्कर) मे एक सैन्टरों गाड़ी 100 फुट गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।</p>
<p>घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो शव को बाहर निकाला जिनकी पहचान कैलाश चन्द (50) निवासी मुन्छाड़ा (दोगरी) डाकघर समोली तहसील रोहड़ू और दर्शन (दास) निवासी टिक्कर डाकघर कलोटी तहसील चिड़गांव के रूप में हुई है। घटना में एक अन्य व्यक्ति गोपी चन्द (50) निवासी टिक्कर को घायल अवस्था मे रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया । गाड़ी बडियारा से टिक्कर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने मामले की पुष्टि की है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…