ओडिशा के ढेंकानाल में ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में सोमवार को एक ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक पायलट ट्रेनर और एक महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। ढेंकानाल के अपर जिला मजिस्ट्रेट बी.के. नायक ने जानकारी दी कि सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान का ट्रेनर विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही बीरसाला हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कामाख्यानगर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अनीस फातिमा (प्रशिक्षु) और संजीव कुमार झा (प्रशिक्षक) के रूप में की गई।

संजीव का घर बिहार में है, जबकि फातिमा का घर तमिलनाडु में होने की बात पता चली है। पुलिस एवं एयरस्ट्रीप अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं। ढेंकानाल के एसपी अनुपमा जेम्स ने कहा कि शक है कि विमान ने नोज-डाइव ली और और लैंड करने की कोशिश करते हुए रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसा लगता है कि विमान में उड़ान भरने के बाद कुछ तकनीकी खराबी आई। दुर्घटना में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट मारे गए हैं।

सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशक बीरसाला हवाई पट्टी पर हवाई दुर्घटना में पूछताछ करेंगे। बता दें कि बिरसाला फैसिलिटी पिछले साल ही खोली गई थी। जानकारी के अनुसार यहां प्रशिक्षुओं की कुल संख्या 90 थी, जिसमें 36 एस्पायरिंग पायलट भी शामिल थे।

Samachar First

Recent Posts

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

9 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

15 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

17 hours ago