<p>हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार पुलिस के गले की फांस बनता नज़र आ रहा है। ये लगातार बढ़ता जा रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हिमाचल पुलिस लोगों को नशे के साथ गिरफ्तार कर रही है। पर इस नशे को कौन बढ़ावा दे रहा है। यह सामने नहीं आ पा रहा है।</p>
<p>नशे की वजह से हिमाचल का युवा बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जब बडहर चौक पर नाकाबंदी के दौरान, एक मारुति स्विफ्ट कार नंबर (HP-24C-0077) डिडविन टिक्कर की तरफ से आई और कार की तलाशी के बाद 103.36 ग्राम हेरोइन बरामद की दोनों आरोपियों राहुल शर्मा पुत्र ज्ञान चंद उम्र 26 साल और आदित्य वशिष्ठ सपुत्र राज कुमार उम्र 21 साल है।</p>
<p>दोनों युवक घुमारवीं के रहने वाले है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5696).jpeg” style=”height:334px; width:640px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…