<p>कांगड़ा में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते अब जिला के सबसे बड़े अस्पताल टांडा में कोरोना ने दस्तक दी है। डॉक्टरों के संक्रमित निकलने पर अब यहां हलके बुखार खांसी के मरीज़ों को रेफर न करने की अपील की गई है। इसके लिए डीसी कांगड़ा ने आदेश जारी किए हैं।</p>
<p>डीसी कांगड़ा ने कहा कि टांडा अस्पताल प्रदेश के कई जिलों को सेवा देता है। ऐसे में यहां मरीजो की संख्या ज्यादा है और अस्पताल में संक्रमण का खतरा भी अधिक है। ऐसे में टांडा में 3 महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके चलते 40 डाक्टर आइसोलेट हो गए हैं। ऐसे में उनसे सभी से बातचीत की जा रही है और जो ज्यादा कॉन्टेक्ट में आए है उनको ही आइसोलेट किया जाएगा।</p>
<p>डीसी कांगड़ा ने कहा कि ये आदेश जारी की गए है कि नार्मल पेशंट को टांडा ना शिफ्ट किया जाए ताकि टांडा में ज्यादा भीड़ ना हो। इमरजेंसी केस टांडा में आ रहे है औऱ उनका इलाज भी जारी है। देर रात टांडा अस्पताल में गायनी वार्ड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। वहीं पूरी तरह से सेनेटाईज करने के बाद एक बार फिर से गायनी वार्ड को चलाया गया है।</p>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…