क्राइम/हादसा

मणिमहेश के कमल कुंड में मिले 3 शव, बीते 2 दिनों में हुई 4 लोगों की मौत

चंबा: राधा अष्टमी स्नान से पहले चंबा जिले के धार्मिक स्थान मणिमेहेश में सोमवार को 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। ये शव मणिमहेश झील के पास कमल कुंड में मिले हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी कमल कुंड में एक युवक का शव बरामद हुआ था। बीते दो दिनों के भीतर 4 शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

भरमौर प्रशासन के अनुसार सोमवार सुबह भरमौर निवासी ऋषभ ने इन लोगों को देखा था जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शुरू में कयास लगाए जा रहे थे कि चारों लोगों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। देश शाम तक शवों के भरमौर पहुंचने की उमीद है जिसके बाद ही मृतकों की पहचान हो पाएगी।

बता दें कि इन दिनों मणिमहेश यात्रा चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा पर रोक के बाद भी लोग चोरी छिपे यात्रा पर निकल रहे हैं। वहीं,  बीते दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि इन लोगों की मौत की वजह ठंड या फिर ऑक्सीनज लेवल में कमी हो सकती है ।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago