चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र में एक शादी समारोह से लोगों को लेकर लौट रही एक निजी बस पलट गई। यह हादसा आज करीब 8 बजे हुआ है। हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को सलूणी तो कुछ को किहार अस्पताल के लिए ले जाया गया है। बता दें कि भांदल के द्रभेरण की लड़की की शादी मांजू गांव में हुई। लड़की के परिजन स्पेशल बस करके लड़के वालों के घर में गए थे। शाम करीब 6 बजे भांदल के लिए लौटे।

सलूणी से तेलका रोड़ पर सेरी धनवाल के पास अचानक बस का एक टायर खुल गया। बस हवा में उछलकर खेतों में जाकर पलट गई। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। इसमें करीब 30 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार है। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही डीएसपी सलूणी रामकरण राणा की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह बस वाया लिग्गा जा रही थी।

हादसे में ये लोग हुए घायल

इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्री हादसे में बाल बाल बचे। हादसे में छह गंभीर घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सलूणी पहुंचाया गया।

बस में सवार अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस खेत में रुक गई अन्यथा यहां बस के गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।

डीएसपी सलूणी रामकरण राणा ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसडीएम सलूणी विजय धीमान का कहना है कि हादसे में घायल हुए लोगों की नियमानुसार हरसंभव मदद की जाएगी।

घायलों की पहचान कर्म चंद निवासी धरवेड, पम्मी गांव धरवेड, पूर्वी पुत्री कर्मचंद निवासी धरवेड, सतीश पुत्र शेर सिंह निवासी गांव धरवेड, किराड़ी पत्नी शोथा निवासी धरवेड, खेलको पत्नी तुला राम गांव शालडु के रूप में हुई।

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…
Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…
सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास 25 रात से भारी बारिश का …
Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…