ऊना बस स्टैंड पर पति-पत्नी के बीच हुई जमकर मारपीट, दंपति सहित 4 लोग घायल

आईएसबीटी ऊना में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दंपति सहित कुल चार लोग जख्मी हुए है। बस स्टैंड में हंगामा होता देख यात्रियों का हजूम एकत्रित हो गया। बस स्टैंड के बाहर तैनात पुलिस जवानों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। जानकारी के मुताबिक नीरू देवी निवासी कुठैड़ा जसवाला की शादी 10 वर्ष पहले राजेश निवासी अंबोआ के साथ हुई थी। शादी के सात वर्ष बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी।

दोनों आज कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे थे और सुनवाई के बाद दोनों चले गए। बस स्टैंड ऊना पहुंचने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। जहां दोनों एक-दूसरे से उलझ पड़े। मारपीट को होता देख जहां नीरू के जीजा ने बीच-बचाव किया, वहीं राजेश के पिता ने भी बचाव किया। लेकिन दोनों पक्षों से हो रही मारपीट में दंपति सहित चारों घायल हो गए।

मारपीट को होता देख बस स्टैंड के गेट पर यात्रियों का हजूम एकत्रित हो गया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

10 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

10 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

10 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

10 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

10 hours ago