ऊनाः कार सवार 2 युवकों से 6.73 ग्राम चिट्टा बरामद

जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के तहत बट्ट खुर्द रोड़ पर एसआईयू टीम और टाहलीवाल पुलिस की टीम ने सयुंक्त रूप से कार्रवाही करते हुए कार सवार दो युवकों को 6.73  ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान  गुरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव अप्पर अरनियाला ऊना उम्र 29 साल और हरपाल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 मोहल्ला गलुआ ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरोली के तहत बट्ट खुर्द रोड़ पर एक सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी थी जिस पर शक के आधार पर तलाशी ली गई। जिसमें गाड़ी में बैठे युवकों से चिट्टा बरामद किया गया। एसआईयू टीम और पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम में मुख्य आरक्षी विकास, आरक्षी सुच्चा सिंह, मुख्य आरक्षी सुमित, आरक्षी राकेश और बलजीत शामिल थे। जब उन्होंने जांच की तो दोनो युवकों से 6.73 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ। जिस पर दोनो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उधर डीएसपी अनिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है|

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

8 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

8 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

8 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

9 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

13 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

14 hours ago